जापानी कारोबारी की 'डियरमून' परियोजना के लिए चुने गए एक मात्र भारतीय देव जोशी

 जापानी कारोबारी की 'डियरमून' परियोजना के लिए चुने गए एक मात्र भारतीय देव जोशी Dev Joshi the only Indian selected for Japanese businessman's 'Dearmoon' project 

जापानी कारोबारी युसाकु माएजावा ने 2018 की 'डियरमून' परियोजना के तहत दुनिया भर से 8 लोगों को चुना जिसमें एक मात्र भारतीय 'बालवीर' धारावाहिक के अभिनेता देव जोशी भी शामिल होंगे। अन्य में कोरियाई पॉप स्टार टीओपी डीजे स्टीव आओकी, फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल, यूट्यूबर टिम डोड, ब्रिटिश फोटोग्राफर करीम इलिया, चेक गणराज्य के कलाकार येमी एडी और आयरलैंड के फोटोग्राफर रियानोन एडम भी शामिल हैं।

डियरमून' परियोजना • जापानी कारोबारी ने वर्ष 2018 में अंतरिक्ष यान की सभी सीट खरीदकर चांद की यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने मार्च 2021 में दुनिया भर से आवेदन लेना शुरू किया था। उन्होंने पिछले साल भी सोयुज रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की 12 दिवसीय यात्रा की थी। इसके बाद यह उनकी यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान से होगी। 16 दिसंबर 2022  मासिक करेंट अफेयर्स

स्पेसएक्स अंतरिक्ष क्षेत्र की निजी कंपनी एलन मस्क द्वारा इसकी स्थापना 2002 में की गई। स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन यानी 15 स्पेसएक्स एक अमेरिकी स्पेस शिप मैन्युफैक्चर, स्पेस लॉन्च प्रोवाइडर और एक सैटलाइट कम्युनिकेशंस कॉर्पोरेशन है जिसका मुख्यालय हॉथोर्न, कैलिफोर्निया (USA) में है।, जिसका लक्ष्य मार्स कॉलोनाइजेशन को सक्षम करने के लिए अंतरिक्ष परिवहन लागत को कम करना था।

कंपनी ने फाल्कन 9 और फाल्कन हेवी लॉन्च विहिकल, कई रॉकेट इंजन, कार्गो ड्रैगन, क्रू स्पेसक्राफ्ट और स्टारलिंक कम्युनिकेशंस सैटलाइट बनाए हैं। जनवरी 2020 में, स्टारलिंक तारामंडल अब तक का सबसे बड़ा उपग्रह तारामंडल बन गया और सितंबर 2022 तक इसके ऑर्बिट में 3,000 से अधिक छोटे उपग्रह शामिल हैं।  15 दिसम्बर 2022


उपलब्धियां

स्पेसएक्स ने 2010 में ऑर्बिट में एक पेलोड लॉन्च करने वाली पहली निजी कंपनी बन गई । ये काम कुछ ऐसा जो केवल नासा या रूस की रोस्कोस्मोस जैसी सरकारी एजेंसियों ने किया था।

21 दिसंबर 2015 को फाल्कन 9 रॉकेट के पहले चरण में इसकी सीधी लैंडिंग और रिकवरी करने वाला पहला रॉकेट था। फाल्कन 9 पार्शियल रियूडेबस मिडिल लिफ्ट लॉन्च विहिकल है, जो कार्गो और क्रू मेंबर को पृथ्वी की ऑर्बिट में ले जा सकता है।


इन्हे भी पढे- 15 दिसम्बर 202216 दिसंबर 2022  मासिक करेंट अफेयर्स